{"_id":"5e6e72e98ebc3ea7f62d547b","slug":"kannauj-news-corona-kannauj-news-knp550545427","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर से लौटी नवविवाहिता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर से लौटी नवविवाहिता की जांच
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना वायरस को लेकर जिले में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में संक्रमण की आशंका के दो मामले सामने आए हैं। हालांकि, जांच-पड़ताल में दोनों ही केस में कोई संक्रमित नहीं मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आठ मार्र्च को इंडोनेशिया से लौटे युवक की एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग की गई, वहां उसमें किसी तरह से लक्षण नहीं मिले। फिलहाल युवक ग्रेटर नोएडा में है। वहीं, हनीमून से पति संग सिंगापुर से लौटी युवती जांच में संक्रमित नहीं मिली।
विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लूएचओ को दिल्ली से लौटी युवती के बारे में जानकारी मिली। डब्लूएचओ के अधिकारियों ने मामले से मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कृष्ण स्वरूप को अवगत कराया। इसके बाद मेडिकल सर्विलांस टीम को भेजकर जांच कराई गई। तिर्वा कस्बे की एक युवती की शादी 28 फरवरी को हुई थी। पति-पत्नी सिंगापुर में हनीमून मनाने के लिए 2 मार्च को गए थे। 9 मार्च को वह वापस आ गए। जबकि, उसका पति अपने घर बुलंदशहर चला गया। मेडिकल सर्विलांस टीम प्रभारी डा. आतिफ हसन को अन्य चिकित्सकों की टीम के साथ मौके पर भेजा गया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल की, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं मिला। हालांकि, चिकित्सकों की टीम ने युवती को विशेष सावधानी बरतने की नसीहत दी है। वहीं, टीम ने बुलंदशहर की स्वास्थ्य विभाग को पति की जांच के लिए सूचित कर दिया है।
उधर, डब्लूएचओ ने कन्नौज शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक के बारे में सीएमओ को जानकारी दी। मेडिकल सर्विलांस प्रभारी ने तत्काल मौके पर पहुंचे। हालांकि युवक अपने पैतृक घर वापस नहीं आया। मोबाइल पर हुई वार्ता में युवक ने बताया कि वह कंपनी के कार्य से 2 मार्च को इंडोनेशिया गया था। आठ मार्च को उस वापसी हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उसकी स्क्रीनिंग की गई, किसी तरह के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
मेडिकल सर्विलांस प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंप दी है। सीएमओ ने बताया कि तिर्वा के मामले में जांच की गई संक्रमित नहीं है। कन्नौज शहर में जांच कराई गई, लेकिन युवक वापस नहीं आया है। विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों पर विशेष निगाह व जानकारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले तालग्राम में ऐसा मामला हुआ था। कहा कि ग्रेटर नोएडा सीएमओ को पत्र भेजा जा रहा है। ताकि युवक को फिलहाल पंद्रह दिनों तक विशेष निगरानी में रखा जाए।