फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj mein lokadaun, jile kee seemaen seel

कन्नौज में लॉकडाउन, जिले की सीमाएं सील

Tue, 24 Mar 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
kannauj mein lokadaun, jile kee seemaen seel
अन्य प्रांतों से लौट कर आए हरदोई जनपद के लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले को लॉकडाउन कर दिया गया है। सात जिलों से घिरे कन्नौज की सीमाओं को सील कर दिया गया है। जिले में 23 जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। लॉकडाउन में सिर्फ आवश्यक वस्तुएं की दुकानें खुली रहेंगी। बिना वजह बाहर निकलने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी से नियमों का पालन कर कोरोना महामारी से बचने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की अवधि 21 दिन तय की है।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद से घिरे कानपुर नगर, कानपुर देहात, हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा व औरैया की सीमाओं को सील किया गया है। जिले में 23 जगह बैरिकेडिंग की गई है। गंगवापुर, प्रेमपुर, महादेवी घाट, कुसुमखोर पुल, खानपुर, सुर्सी, ऊंचाहार समेत जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। लॉकडाउन के दौरान बाहरी व्यक्ति का जिले में प्रवेश बाधित रहेगा। इसके अलावा शहर व कस्बों से जुड़ी विभिन्न सड़कों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। थानेवार बैरिकेडिंग रहेगी। इससे कि कोई व्यक्ति एक जगह से दूसरी जगह न जा सके। वहीं आवश्यक वस्तुओं में दूध, ब्रेड, बैंक, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से बहाल रहेंगी। डीएम ने अपील की है कि लॉकडाउन में जिलेवासी पूरा सहयोग करें। कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने घर में रहें।
विज्ञापन

हरदोई के लोगों को सीमा पर रोका, अस्पताल भेजा
कोरोना के चलते अन्य प्रांतों से निकल कर जनपद सीमा पर पहुंचे हरदोई जनपद के लोगों को हरदोई पुलिस ने कन्नौज-हरदोई सीमा महादेवी घाट के गंगा पुल पर रोक दिया। इससे लोगों ने हंगामा काटा। पुलिस ने पिटाई करने की बात कह कर कन्नौज जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचे दो दर्जन से अधिक हरदोई जनपद के लोगों को पहले तो जांच कराने के लिए वार्ड खोजने में दिक्कत हुई। बाद में जानकारी होने पर वह कोरोना से संबंधित वार्ड तक पहुंचे। एसआई विनीत उपाध्याय ने कर्मचारियों को वार्ड के बाहर बुलाकर जांच कराई। जांच के दौरान सभी लोगों का तापमान ठीक पाया गया है। इन्होंने जांच रिपोर्ट मांगी तो कर्मचारी नहीं दे सके। इस पर लोगों ने हंगामा काटा। बाद में जांच कराने आए लोगों ने जांच करते हुए सेल्फी मोबाइल में ली। कहा कि इसी सेल्फी को बार्डर पर लगी पुलिस को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव को लेकर दिया प्रशिक्षण
कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना महामारी से बचने के लिए बेसिक शिक्षा के प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। इससे अपातकाल की स्थिति में प्रशिक्षित शिक्षकों का सहयोग लेकर बीमारी से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed