फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,solar plant

34 दिन बाद ही बंद हुआ सोलर पावर प्लांट

Sun, 04 Apr 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,solar plant
बंद पडा सोलर पावर प्लांट का दफ्तर। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। काफी जद्दोजहद के बाद शुरू कराया गया उमर्दा का सोलर पावर प्लांट 34 दिन बाद फिर बंद हो गया है। इससे संबंधित फकीरपुरा और चंदुआहार गांव में एक बार फिर बिजली की समस्या हो गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के फकिरपुरा गांव के लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सात जुलाई, 2015 को सोलर प्लांट को हरी झंडी दी थी। 250 किलोवाट सोलर प्लांट के लिए 615 लाख की लागत लगी। सोलर पावर प्लांट नेडा ने स्थापित किया। इस सोलर पावर प्लांट से फरिकापुर और चंदुआहार के लोगों को लाभ मिलना था। इसके तहत पूरे गांव में लोगों को कनेक्शन, 11 ट्यूबवेल व तीन आटा चक्की के कनेक्शन हुए। ये सभी सोलर प्लांट से संचालित हुए। ग्रामीणों को सोलर प्लांट चलने से ग्रामीणों को बिजली की समस्या दूर हो गई। करीब एक साल से सोलर प्लांट बंद पड़ा था। कई बार स्थानीय लोगों ने प्लांट चलवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत भी की, समस्या नहीं हल हुई। सोलर प्लांट बंद होने से घरों में बिजली नहीं आती है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए एक साल बाद 14 फरवरी 21 को प्लांट शुरू किया गया। प्लांट शुरू होने के बाद ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। प्लांट के जरिए लोग बिजली का उपयोग करने लगे। सोलर प्लांट 34 दिनों बाद 21 मार्च को एक बार फिर बंद हो गया। ग्रामीणों ने इसे चालू कराने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की पर अभी तक उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

सोलर पावर प्लांट पूर्ण रूप से शुरू करने के लिए बंगलूरू से उपकरण मंगाए गए हैं। प्लांट की बैटरियों का बैकअप चला न जाए, इसलिए बंद किया गया है। मशीनें आने के बाद प्लांट को चालू करा दिया जाएगा। किसी भी ग्रामीण को सोलर प्लांट से बिजली समस्या के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय वर्मा, यूपीनेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed