फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,panchayat chunav

वंदना लगातार पांचवीं बार बनीं हरिबल्लभपुर की प्रधान

Mon, 03 May 2021 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,panchayat chunav
छिबरामऊ। पुरुष प्रधान समाज में खुद को घर की दहलीज में बनाए रखने वाली महिलाओं के लिए ग्राम हरिबल्लभपुर की प्रधान वंदना अग्निहोत्री मिसाल बन गई हैं। वंदना अग्निहोत्री लगातार पांचवीं बार अपने गांव से प्रधान चुनी गईं हैं।
विज्ञापन

वंदना ने बताया कि साल 2000 में उन्होंने जनसेवा का व्रत लेकर ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा। क्षेत्र में जनसरोकार से जुड़े मुद्दे बिजली, पानी और सड़क के लिए काफी कार्य किया। महिलाओं के लिए विधवा पेंशन से लेकर बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन का इंतजाम कराया। इसके चलते वे साल 2005, 2010, 2015 व अब 2021 में लगातार पांचवीं बार प्रधान चुनी गईं हैं। उनकी प्राथमिकताओं में गांव का विकास और महिला सुरक्षा शामिल रहा है। इस बार उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र चतुर्वेदी को 590 वोट से करारी शिकस्त दी है, उनको 968 वोट मिले हैं। वंदना अग्निहोत्री पूर्व सहकारिता मंत्री स्व. रामप्रकाश त्रिपाठी की भतीजी व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की चचेरी बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed