{"_id":"62a78241ca64860506620e22","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7021998149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदसिया के तत्कालीन सचिव पर रिपोर्ट दर्ज कराने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदसिया के तत्कालीन सचिव पर रिपोर्ट दर्ज कराने का फरमान
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम राकेश मिश्र ने अधूरे कार्यों को जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। जलालाबाद क्षेत्र के नदसिया में सामुदायिक शौचालय की धनराशि तत्कालीन पंचायत सचिव दिनेश चंद्र गिहार की ओर से प्रधान का डोंगल प्रयोग कर निकाल लिए जाने के मामले की रिपोर्ट भी मांगी। डीएम ने सचिव को निलंबित करने की संस्तुति व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को भी कहा गया।
सचिव वर्तमान में औरैया जिले में तैनात हैं। साथ ही एडीओ रमेश चंद्र शर्मा के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कहा है। हैंडपंप की मरम्मत व रीबोर के भी निर्देश दिए गए। प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने और सभी 51 नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने को कहा गया। अभी 26 नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। 10 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीसी मनरेगा की खराब प्रगति पर भी रोष व्यक्त किया। लापरवाही बरतने वाले अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए कहा गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से कहा गया कि प्रतिदिन एक-एक मदरसों में योग कराया जाए। बैठक में पौधरोपण व जमीन को कब्जा मुक्त कराने की भी रणनीति बनी।