{"_id":"628e76880372f54a6f7d601b","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6988594136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अफसरों समेत 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अफसरों समेत 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
विज्ञापन
कन्नौज। विकास भवन के कार्यालयों का बुधवार सुबह सीडीओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान तीन अधिकारी समेत 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश हुआ है।
सीडीओ आरएन सिंह को निरीक्षण में प्रभारी सीवीओ डॉ. संजय शल्या, पीओ नेडा संजय वर्मा और जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) दिनेश गोदार नहीं मिले। पशु चिकित्सा कार्यालय में कनिष्ठ सहायक राजकुमार दो मई से नहीं आ रहे हैं। एएसडी रवींद्र शंकर पांडेय 23 मई से गायब हैं। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक आशुतोष तीन मई से अनुपस्थित हैं। एडीपीओ राममहेश कटियार के अवकाश प्रार्थना पत्र पर ओवर राइटिंग मिली। कृषि रक्षा कार्यालय में 22 मई से कनिष्ठ सहायक अरमान राय नहीं आ रहे हैं। सुबह साढ़े 10 बजे यहां झाडू़ लग रही थी, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पहले की तरह कनिष्ठ सहायक परवीन आरा नदारद मिलीं।
आरईडी में जेई भी नहीं मिलीं
आरईडी में एक्सईएन विनोद कुमार के पास कई जिलों का चार्ज होने की वजह से नहीं मिले। कर्मचारी रामप्रकाश अवकाश पर बताए गए, लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं मिला। जेई चांदनी कार्यालय में संबद्ध हैं, लेकिन सीडीओ को निरीक्षण में गायब मिलीं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में लेखाकार सत्येंद्र मोहन शर्मा का छुट्टी का प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं था। डीडीओ कार्यालय में लेखाकार संजय मिश्र, डीआरडीए कार्यालय के लेखाकार वीरेंद्र कुमार भी गैरहाजिर मिले। जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह चंदेल दो मई से गायब हैं। जलालाबाद बीओ अपूर्वा सिंह के संबद्ध करने पर जिला युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
पीओ नेडा में कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले
पीओ नेडा में वरिष्ठ सहायक चंद्रकेश व चपरासी माया शुक्ला नदारद मिलीं। धनंजय शुक्ला 23 मई से अनुपस्थित मिले। बीएसए कृषि कार्यालय में जेई अरविंद व वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार नहीं मिले। सीएल चढ़ी थी, लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं थे। डीएचओ कार्यालय में उद्यान निरीक्षक रविशंकर मिश्र गायब मिले। एआर कोआपरेटिव कार्यालय में वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले। सहयोगी विमलेश 23 मई से नदारद चल रहे हैं।