{"_id":"62741e0635e33729e91c3594","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp695119368","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डॉक्टर सहित 10 कर्मी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच डॉक्टर सहित 10 कर्मी नदारद
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल में चिकित्सकों का उपस्थिति रजिस्टर चेक करतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय। ?
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल का पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने औचक निरीक्षण किया तो यहां बड़ा फर्जीवाड़ा देखने को मिला। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो अस्पताल से पांच चिकित्सक सहित 10 स्वास्थ्य कर्मी नदारद थे, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में उनको गैरहाजिर नहीं दिखाया गया था। इस पर पूर्व मंत्री पांडेय ने नाराजगी जताई। कहा कि अस्पताल मेें अराजकता का बोलबाला है, इसके जिम्मेदार सिर्फ सीएमएस हैं। वे सीएमएस पर कार्रवाई के लिए सीएम और डिप्टी सीएम से बात करेंगी।
गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्था थी। अस्पताल के पांच डॉक्टर सहित 10 स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले। पूर्व मंत्री ने सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी के कार्यालय में पहुंचकर जब उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया तो किसी भी चिकित्सकों को गैरहाजिर नहीं किया गया था। अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन लगभग डेढ़ माह से खराब पड़ी है। इसे तत्काल ठीक कराने की बात कही।
इसके साथ वे धरनास्थल पर पहुंचीं, जहां अस्पताल से निकाले गए स्वास्थ्य कर्मियों की व्यथा को सुना। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सीएमएस की कार्यप्रणाली शर्मनाक है। वे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर अस्पताल की अव्यवस्थाओं के बारे में वार्ता करेंगी और पूरे मामले की जानकारी देंगी। इसके अलावा अव्यवस्थाओं पर सीएमएस से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में भी देखी व्यवस्थाएं
सौ शैया अस्पताल के बाद पूर्व राज्यमंत्री ग्राम नगला दिलू के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचीं और यहां पर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने विद्यालय की छात्र-छात्राओं से संवाद किया और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।