फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

घनी आबादी में चल रहे आइस प्लांट को कराया बंद

Sat, 23 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
विशुनगढ़। घनी आबादी के बीच चल रहे आइस प्लांट से अमोनिया के रिसाव की शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर प्लांट को बंद करा दिया। साथ ही विशुनगढ़ थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम सभा के नूर अहमद, मनोज बाथम, श्याम सुंदर, मो. दानिश, लालू सिद्दीकी, रामेश्वर, इलियास, सुधीर कुमार द्विवेदी, रामबख्श वर्मा व सर्वेश राठौर आदि ने डीएम राकेश मिश्रा से शिकायत की थी। लोगों का कहना है कि कस्बे में घनी आबादी के बीच सालों से आइस प्लांट संचालित हो रहा है। इस प्लांट से पिछले दिनों कई बार अमोनिया का रिसाव हो चुका है। प्लांट के संचालन से आसपास के लोगों में कभी भी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। शिकायत के बाद डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर प्लांट संचालक को खाद्य एवं औषधि विभाग का लाइसेंस मांगा। मौके पर नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने प्लांट को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने के निर्देश देते हुए अमोनिया रिसाव की शिकायत की जांच के निर्देश थानाध्यक्ष विशुनगढ़ को सौंपी है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई के बाद संचालक ने लाइसेंस प्रस्तुत कर दिया था। अमोनिया रिसाव की शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed