{"_id":"6255c75b3c9d013a716d8aa2","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp690869879","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी नही पहुंचा टैक्नीशियन, मरीजों की जांच बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी नही पहुंचा टैक्नीशियन, मरीजों की जांच बंद
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी की फुली ऑटो एनालाइजर मशीन पांच दिन बीत जाने के बाद भी सही नहीं हो पाई। अस्पताल प्रशासन की ओर से मशीन को ठीक कराने के लिए कई बार निजी संस्था को शिकायत पत्र भेजा जा चुका है, अभी तक संस्था की ओर से कोई भी टेक्नीशियन मशीन की मरम्मत करने नहीं पहुंचा।
शुक्रवार से जिला अस्पताल पैथोलॉजी की एनालाइजर मशीन खराब पड़ी है। इस वजह से तीमारदारों को अपने मरीज के इलाज के लिए रोजाना सैकड़ों रुपये खर्च कर बाहर की पैथोलॉजी से खून की जांचें करानी पड़ रहीं हैं।
प्रभारी सीएमएस डॉ. एपी सिंह ने बताया कि पैथोलॉजी संचालित संस्था को पत्र लिखकर और फोन के जरिये भी मशीन ठीक कराने का कहा गया है, जल्द ही मशीन शुरू करा दी जाएगी।