फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

बैंक लॉकरों में चोरी से सनसनी, ग्राहक पहुंच रहे बैंक

Fri, 08 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
एसबीआई सिटी शाखा में काम करते कर्मी व मौजूद ग्राहक।संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कानपुर की बैंक में सात ग्राहकों के लॉकरों से करोड़ों के जेवर चोरी होने की घटना से जिले के भी लॉकर्स ग्राहक भी दहशत में हैं। कई ग्राहक बैंकों में पहुंच कर लॉकर खोलकर जेवर और कीमती सामानों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की 42 शाखाओं में करीब 1700 ग्राहकों के लॉकर बुक हैं। इन लॉकरों में उनका जेवर, जमीनों के दस्तावेज व अन्य सामान रखा है। कानपुर की बैंक में सात ग्राहकों के लॉकरों से करोड़ों के जेवरात चोरी होने से अब जिले में लॉकर ग्राहकों में दहशत पनपने लगी है। उन्हें चिंता होने लगी कि कहीं उनके लॉकरों से तो चोरी नहीं हुई है। आशंका दूर करने के लिए अधिकांश ग्राहक बैंकों में पहुंच कर अपने लॉकर चेक कर रहे हैं। एसबीआई सिटी शाखा के बैंक प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि उनके यहां 299 लॉकर हैं। इसमें से 200 लॉकर बुक है। सभी लॉकर सुरक्षित हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लाखन तिराहा शाखा के मैनेजर नितेंद्र कुमार का कहना है कि 90 लॉकर हैं। सभी सुरक्षित हैं। एलडीएम अभिषेक सिन्हा ने बताया कि सभी ब्रांचों में 24 घंटे सुरक्षा-व्यवस्था बेहतर रहती है। ग्राहकों के लॉकर पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन

--------
जिले में बैंकों की स्थिति
-11 सरकारी बैंक
-137 बैंक शाखाएं
-42 बैंकों में लॉकर्स
-01 ग्रामीण बैंक
-02 कोऑपरेटिव बैंकें
-07 निजी बैंकें
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed