{"_id":"624f335b77e4e522874a7123","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp689943576","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल बाद निपटा विवाद, इत्र कारोबारी नहीं देंगे जल कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल बाद निपटा विवाद, इत्र कारोबारी नहीं देंगे जल कर
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में खुदाई कर पाइप लाइन की जांच करते अतिरिक्त एसडीएम व नगर पालिका ईओ। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। नगर पालिका बोर्ड और इत्र कारोबारियों के बीच 15 साल से चल रहा वाटर टैक्स का मामला निपट गया। आयुक्त कानपुर मंडल के निर्देश पर गुरुवार को हुई जांच में औद्योगिक क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन नहीं मिली। इससे अब कारोबारियों को जलकर नहीं देना होगा। उन्हें अब सिर्फ गृहकर ही देना होगा।
शहर के गदनपुर वड्डू मकरंदनगर इलाके में जीटी रोड किनारे औद्योगिक क्षेत्र में इत्र के 33 कारखाने संचालित हैं। बीते 15 सालों से नगर पालिका इत्र कारखानों के मालिकों पर करीब 45 लाख जलकर और 40 लाख गृहकर अदा करने का दबाव बनाता आ रहा है। वहीं कारोबारियों का दावा था कि औद्योगिक क्षेत्र में नगर पालिका के नलकूपों की पाइप लाइनें नहीं पड़ी है। एक भी बूंद पालिका के पानी का कारखानों में इस्तेमाल नहीं होता है। मौजूदा चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री ने इस विवाद का गंभीरता से संज्ञान लिया। आयुक्त कानपुर मंडल राजशेखर को प्रार्थना पत्र देते हुए चेयरमैन ने कहा कि कारोबारियों से ईर्ष्या के चलते पूर्व चेयरमैनों ने बगैर पाइप लाइन के वाटर टैक्स जमा करने का दबाव बनाया है। आयुक्त के निर्देश पर डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने अतिरिक्त एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी और अधिशासी अभियंता जल निगम की संयुक्त गठित टीम को जांच सौंपी। गुरुवार को टीम औद्योगिक क्षेत्र पहुंची। यहां कई स्थानों पर खुदाई कराकर पाइप लाइन की खोजबीन की गई, लेकिन नगर पालिका की पाइप लाइन नहीं मिली। ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि गुरुवार को मौके पर जाकर जांच की गई है। रिपोर्ट बनाकर जल्द ही प्रशासन को सौंपी जाएगी।
बोर्ड की बैठक में जलकर माफी का पास हो चुका प्रस्ताव
चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री की अध्यक्षता में दो नवंबर 2021 को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई थी। चेयरमैन ने बताया कि इसमें बगैर पाइप लाइन के कारोबारियों पर जलकर लगाने की निंदा की थी। इसके बाद प्रस्तुत हुए प्रस्ताव में कारोबारियों को जलकर माफ कर माफी प्रमाण पत्र देने का प्रस्ताव पास कर दिया गया था। अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है तो कारोबारियों का जल कर माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव नजदीक आते ही राहत और शिकायतों का दौर तेज
निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में नगर पालिका में शिकायतों और लोगों को राहत देने का दौर तेज हो गया। मौजूदा चेयरमैन से लेकर कई पूर्व चेयरमैन और चुनाव लड़ने का मन बना चुके लोग राहत, सुविधाएं और एक दूसरे की शिकायत कर कारोबारियों से लेकर आम लोगों को खूब रिझाने में जुटे हैं।