{"_id":"621fb1dc98cb4e7b7c76fa62","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp683479273","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी को मतगणना के लिए मिलेंगे 14 एजेंटों के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी को मतगणना के लिए मिलेंगे 14 एजेंटों के पास
विज्ञापन
कन्नौज। विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों को 14-14 अभिकर्ताओं के पास दिए जाएंगे। सात मार्च तक सभी की फोटो और आईडी जमा करने का समय दिया गया है। आरओ टेबल के पास सभी उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। उनके पास पहले से ही बने हैं। वहीं प्रधान, विधायक, ब्लाक प्रमुख जैसे जनप्रतिनिधि एजेंट नहीं बन पाएंगे।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम में मतों की गिनती 14-14 टेबलों पर होगी। इस बार इसको दो पार्ट में सात-सात टेबल पर रखा जाएगा। दो टेबिल पर पोस्टल बैलेट मतपत्र की गिनती भी होगी। आधे घंटे में यह मत गिन जाएंगे। उसके बाद ईवीएम का काम शुरू होगा।
दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार 10 मार्च को होने वाली मतगणना से 72 घंटे पहले तक अपने अभिकर्ताओं की फोटो और आईडी देकर पास का आवेदन कर सकते हैं। मतगणना पास के लिए संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को जिम्मेदारी दी गई है। कुल 33 प्रत्याशी तीनों विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण कल
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार मार्च को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक मेडिकल कॉलेज के एलटी थ्री हॉल में गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक व माइक्रो आब्जर्वर को ट्रेनिंग दी जाएगी। दूसरा प्रशिक्षण नौ मार्च को दोपहर दो से शाम चार बजे तक एलटी थ्री हॉल में ही होगा। हर टेबल पर गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी रहेंगे।
इनको मिली है मतों की गिनती की जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों को गणना सुपरवाइजर, जेई आदि को गणना सहायक और बैंककर्मियों को माइक्रो आब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। यही लोग ईवीएम के मतों की गिनती पर प्रपत्रों पर मुहर लगाएंगे।
आठ को आ जाएंगे आब्जर्वर, नौ को रैंडमाइजेशन
आठ मार्च की रात में ही विधानसभा चुनाव में भेजे गए सामान्य आब्जर्वर जिले में आ जाएंगे। अगले दिन नौ तारीख को ंरैंडमाइजेशन होगा। उसमें तय होगा कि किस मतगणना कार्मिक आदि की ड्यूटी किस क्षेत्र में लगी है। प्रक्रिया एनआईसी में चलेगी।