फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

ईशन नदी के पुल पर चार दिन नहीं चलेंगे वाहन

Mon, 31 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
पहले बैरियर पर लगा पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम /ताहपुर । इंदरगढ़-तालग्राम मार्ग पर ताहपुर में ईशन नदी के पुल की बेयरिंग मरम्मत का काम होने के चलते चार दिन से यहां से कोई वाहन नहीं गुजरेंगे। सोमवार को यहां आने वाले वाहनों को दस किमी का अतिरिक्त चक्कर काटकर दूसरे पुलों से गुजारा गया। ऐसे में छिबरामऊ और फर्रुखाबाद आने जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी होगी।
विज्ञापन

ताहपुर में ईशन नदी का पुल करीब 25 साल पुराना है। इस पुल की 12 बेयरिंग खराब हो गईं हैं । आलम यह है कि बेयरिंग ऊपर पुल के हिस्से से करीब छह-छह इंच नीचे धसक गए हैं। जानकारी मिलते ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले निरीक्षण किया। इसके बाद पुल के मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। अभी तक एक तरफ से वाहन गुजरते रहे।
विज्ञापन

सोमवार से वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया। जैक लगा कर पुल को ऊपर उठाकर बेयरिंग निकाली जा रही है।
इंदरगढ़ को छिबरामऊ जोड़ने वाला यह पुल गुरसहायगंज, फर्रुखाबाद तिर्वा, बेला, औरैया, कानपुर की सड़कों को भी जोड़ता है। यहां पर आवागमन बंद होने से वाहनों को खबरामऊ और छतनेपुर घाट पर बने ईशन नदी पुल से जाना होगा। ऐसे वाहन चालकों को दस किमी को अतिरिक्त चक्कर काटना होगा। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता राजेश कुमार सिंह का कहना है कि मरम्मत का कार्य चल रहा है। चार दिन में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। तब तक आवागमन पूर्ण रुप से बाधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed