{"_id":"61dc7ca3c2f13b0fd60896a5","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp674649223","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में भगदड़ होमगार्ड घायल, केबिन का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में भगदड़ होमगार्ड घायल, केबिन का शीशा टूटा
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के अंदर मौजूद भीड़। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़। पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार को भीड़ के चलते हुई धक्का-मुक्की से भगदड़ मच गई। जब भीड़ ने बैंक में घुसने का प्रयास किया। भीड़ को जब गार्ड ने रोका तो धक्का मुक्की होने लगी। ऐसे में बैंक के गेट का शीशा टूट गया। एक गार्ड घायल हो गया। कुछ महिलाएं भी चोटिल हो र्गइं।
पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार सुबह से ही रुपये जमा निकासी के लिए लोगों की भीड़ लग गई । कोरोना गाइडलाइन के तहत शाखा प्रबंधक ने केवल पांच लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी, लेकिन गेट पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। होमगार्ड ने जैसे कुछ लोगों को घुसने के लिए गेट खोला तो महिलाओं की भीड़ में किसी ने पीछे धक्का दे दिया। इससे महिलाएं बेकाबू हो गईं। इस कारण वहां पर भगदड़ मच गई। ऐसे में बैंक गेट का शीशा टूट गया। वहां पर अजीबो गरीबी स्थित हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए गार्ड दौड़ा तो वहां पर भगदड़ मचने के कारण होमगार्ड अरविंद घायल हो गया। वहीं कुछ महिलाएं भी गिर पड़ीं जिससे चोटें आईं।
गार्ड को निजी चिकित्सक के पास भेज कर उपचार कराया गया। शाखा प्रबंधक हर्षिता सिन्हा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पांच से ज्यादा उपभोक्ताओं पर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इस बीच धक्का मुक्की हुई है, जिसमें गार्ड के चोटें आईं, कार्य सामान्य रूप से चलता रहा है।