{"_id":"61d4973232a7606b794b4181","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp673567833","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रेमिका समझ कर युवक और महिला को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-प्रेमिका समझ कर युवक और महिला को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
कन्नौज। बाइक सवार एक युवक और महिला को प्रेमी-प्रेमिका समझ कर ग्रामीणों ने पीट दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले पिटाई करने वाले ग्रामीण भाग निकले।
मंगलवार को एक बाइक सवार युवक शादीशुदा महिला को लेकर कहीं जा रहा था। जीटी रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश कोल्ड स्टोर के पास सूनसान स्थान पर खड़े होकर दोनों बात करने लगे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका समझ कर दोनों को घेर लिया। कुछ युवक महिला से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर ग्रामीण युवकों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।
पीड़ित युवक ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर पिटाई करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।