फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

व्यापारियों से बोले नंदी, अपराधी हो या अधिकारी गलत हो तो भगा दो

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय को प्रतीक चिन्ह भेंट करत? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने यहां रविवार को कहा कि मेरे रहते व्यापारियों का फायदा हो या न हो, नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। नुकसान करने वालाें को भी नहीं रहने दिया जाएगा। मंत्री पद रहे या न रहे।
विज्ञापन

गंगोत्री गेस्ट हाउस में व्यापारियों की बैठक में रविवार को उन्होंने कहा कि व्यापारी जीएसटी, इनकम टैक्स देते हैं, गुंडा टैक्स न दें। गलत मांग करने वाला चाहे वह अपराधी, अधिकारी या पुलिस कोई भी हो, भगा दो ज्यादा कुछ कहे तो मेरा नाम बता देना। समाज के लोगों के कार्य के लिए निरंतर संभव प्रयास करता हूं।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी बातें बचकानी हैं। वे वोट के लिए ओसामा बिन लादेन को भी महापुरुष बता सकते हैं। भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य कराए, जबकि सपा के हर विकास कार्यों में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्हाेंने कहा कि जो भी व्यापार करता है, वह व्यापारी है। जाति कोई भी हो व्यापारी का दिल और मन तो बनिया का ही हो जाता है। उन्होंने कहा कि पुरानी कहावत है कि बन जा बेटा बनिया का, देख तमाशा दुनिया का। उन्होंने आठ फरवरी को कानपुर में होने वाले आगाज 2022 एकता के महापर्व में सभी से भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने व्यापारियों से हर सुख-दु:ख में सहयोग करने की अपील करते हुए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का स्वागत किया। व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता ने वैश्य समाज का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की। इसके अलावा गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉनी, मुकेश गुप्ता, आलोक गुप्ता टिल्लू, देवेंद्र देव गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, हनी गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed