फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Sat, 01 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। अस्पताल जा रही गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा एंबुलेंस में बढ़ गई। एंबुलेंस में मौजूद आशा कार्यकर्ता ने एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म कराया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को सीएचसी ले जाया गया, यहां दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

ग्राम भोजपुर निवासी मीना को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। आशा कार्यकर्ता ममता देवी की सूचना पर एंबुलेंस गांव में पहुंची। मीना व परिजनों के साथ एंबुलेंस सीएचसी की ओर जा रही थी। दोपहर दो बजे रास्ते में ही मीना की पीड़ा तेज हो गई। ईएमटी आफाक अली व पायलट विजयवीर सिंह ने निगम मंडी के पास एंबुलेंस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। आशा कार्यकर्ता ने गर्भवती महिला के परिजनों के साथ मिलकर डिलीवरी कराई। पुत्र पैदा हुआ। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। बाद में एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा और बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि जच्चा और बच्चों दोनों स्वस्थ थे। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर दोनों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed