{"_id":"61ca02c21b0910288d30be98","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp672068577","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम व अतिक्रमण से मिलेगी निजात, बनेगा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम व अतिक्रमण से मिलेगी निजात, बनेगा डिवाइडर
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते जाम से कराह रही जनता को अब समस्या से निजात मिलने वाली है। सोमवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मुख्य मार्ग पर डिवाइडर बनाकर सड़क निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। इसके साथ पांच करोड़ रुपये के भी विकास कार्य कराने पर सहमति बनी है।
नगर पालिका सभागार मेें चेयरमैन राजीव दुबे की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। नगर के मुख्य मार्ग से लिंक अस्पताल रोड, नगर पालिका व ताजपुर रोड पर फुटपाथ नाली व सड़क निर्माण कराए जाने के साथ ही मुख्य मार्ग पर डिवाइडर बनवाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। पालिका सभागार मेें माइक व स्पीकर लगाए जाने, कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पहले से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाए जाने पर विचार हुआ।
नगर के सभी वार्डों में महत्वपूर्ण जगहों पर बनीं नालियों पर जाल एवं पटियों की मरम्मत कराई जाएगी। नामित सभासद शिवदेवी चौहान ने स्ट्रीट लाइट एवं लीकेज मरम्मत, सभासद संजय सिंह ने हैंडपंप, सभासद शब्बीर खां ने ताजपुर रोड पर नलकूप संख्या पांच के पास पुलिया की मरम्मत, सभासद अतुल वर्मा ने सड़कों की मरम्मत, सभासद हसमुद्दीन ने नालियों पर जाल डलवाने एवं सभासद सुशील पांडेय ने गूदरगढ़ा तालाब के सुंदरीकरण के लिए डीपीआर शासन को भेजने व प्रधानमंत्री आवास योजना की पत्रावलियों को डूडा कार्यालय कन्नौज भिजवाए जाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में लगभग पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सभासदों ने मुहर लगाई। इस मौके पर ईओ सुरेंद्र केसरवानी, लिपिक संजय राजपूत, राजीव दुबे, नीरज मिश्रा, प्रदीप कश्यप, बालगोविंद आदि मौजूद रहे।