{"_id":"61b0fc9e12668329b228d3d0","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp668499217","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण गिराने का विरोध करने पर वकील पर फावड़े से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण गिराने का विरोध करने पर वकील पर फावड़े से हमला
वकीलों की बात सुनते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
Link Copied
छिबरामऊ। निर्माण कार्य गिराने का विरोध करने पर दबंगों ने वकील पर फावड़े से हमला कर दिया। साथी के साथ हुई वारदात से वकील आक्रोशित हो गए। कोतवाल ने वकीलों से वार्ता कर उन्हें शांत किया और दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
खोजीपुर गांव के वकील फहीमुज्जमा खां ने बताया कि उनके गांव के लईक खां उर्फ बबुए, खलीक खां उर्फ लल्ला व अतीक खां से जमीन विवाद चल रहा है। सात दिसंबर की दोपहर एक बजे जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ये लोग फावड़ा लेकर घर के अंदर घुस आए और निर्माण गिराने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने जान से मारने की नीयत से कई बार फावड़े से हमला किया। बचने के लिए वे कमरे के अंदर घुस गए। शोरगुल सुनकर जब गांव के लोग आ गए तो दबंग धमकी देेते हुए भाग गए। इधर, साथी के साथ हुई वारदात से वकील आक्रोशित हो गए। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा से वार्ता कर वकीलों को शांत कराया। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।