फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

पीठासीन की गलती से गणना में हुआ हंगामा

Mon, 03 May 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। न्याय पंचायत यूसुफपुर की टेबल संख्या-06 ग्राम पंचायत कन्नौज कछोहा की वोटों की गिनती हंगामेदार रही। यह सब कुछ मतदान के वक्त पीठासीन अधिकारी की गलती की वजह से हुआ। उन्होंने चार मतपत्रों पर अपना हस्ताक्षर ही नहीं किया। उन मतपत्रों को वैध-अवैध माने जाने की उहापोह के चलते सपा नेताओं ने हंगामा किया। मामला तूल पकड़ने पर मतपत्र अवैध घोषित किए गए। इससे जीत टाई यानी बराबरी पर छूट गई। इसके बाद एक लड़की से पर्ची लाटरी निकलवाकर विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

कन्नौज कछोहा ग्राम पंचायत में अरविंद कनौजिया व विकास बाबू कटियार के बीच कांटे की टक्कर रही। वोटों की गिनती के दौरान पहले एक मतपत्र ऐसा निकला जिसमें पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। इसी बीच एक बड़े प्रशासनिक अफसर वहां निरीक्षण कर रहे थे। मामला एक वोट का था, इस वजह से उन्होंने उसे वैध मानने को कह दिया। इसी बीच तीन मतपत्र और वैसे निकले तो मामला तूल पकड़ गया। अब इन मतों को अवैध किया जाने लगा। इस पर अरविंद कनौजिया के पक्ष से पहुंचे सपा नेता नवाब सिंह यादव व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख नीलू यादव ने हंगामा कर दिया। उन्होंने इसकी गाइड लाइन पूछी। गाइड लाइन की किताब में इस बारे में मत को अवैध करार देना लिखा था। पर, प्रशासनिक अधिकारी के एक बार कह देने के बाद उस निर्णय को बदल पाने में एआरओ को दिक्कत हो रही थी। आरओ पर पक्षपात का आरोप लगाया गया। हंगामा तेज होने लगा। मामला डीएम राकेश कुमार मिश्र के पास पहुंचा, उन्होंने आयोग की गाइड लाइन को मानते हुए ऐसे मतपत्र अवैध करने के आदेश दिए। चार मतपत्र अवैध होते ही अरविंद कनौजिया और विकास बाबू कटियार दोनों के वोट 449 यानी बराबर हो गए।
विज्ञापन

मामला बेेहद कांटे का होने की वजह से एक बार फिर आयोग की गाइड लाइन का सहारा लिया गया। एआरओ हरीराम ने बलाई गांव के विमलेश कुमार की बेटी प्रिया(कक्षा तीन की छात्रा) को बुलाया। उससे लाटरी की दो पर्ची डलवाई गई। पर्ची परिणाम में विकास बाबू कटियार का नाम निकलने से उन्हें एक वोट से विजेता घोषित कर दिया गया। विकास कटियार भाजपा समर्थक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहामढ़ ग्राम पंचायत का सबसे पहले आया परिणाम
कन्नौज। नवीन मंडी स्थल पर चल रही कन्नौज सदर ब्लाक की ग्राम पंचायतों की मतगणना में लोहामढ़ का परिणाम सबसे पहले आया। दोपहर तीन बजे के बाद आए परिणाम में ग्राम प्रधान पद पर अमित कुमार ने 505 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 106 वोटों से परास्त किया। क्षेत्र पंचायत की वार्ड संख्या 82 से नारायन ने 635 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 395 वोटों से हराया।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed