{"_id":"608d9c628ebc3ebcc434ed14","slug":"kannauj-kannauj-news-corona-kannauj-news-knp6263056124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 190 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 190 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई। जिले में 190 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें जिला जेल के सात लोग हैं। 270 लोगों ने कोरोना की जंग जीत कर लोगों में भरोसा भी जताया है। अब एक्टिव केस की संख्या 2161 हो गई है।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज में उमर्दा ब्लाक के मकरंदपुर निवासी हरिनारायण(62) भर्ती थे। इन्हें हाइपर टेंशन की भी शिकायत थी। उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी तरह छिबरामऊ के उधरनपुर निवासी सुभाष चंद्र(47) व कन्नौज ब्लाक के देवधरपुर की सुशीला देवी(60) ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। जिले में अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को कुल 190 नए संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2161 हो गई। वहीं 270 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह एक राहत भरी खबर है। इसी के साथ जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 7343 हो गई है।
सबसे ज्यादा 45 संक्रमित तालग्राम में मिले
जिला जेल में सात, तालग्राम ब्लाक क्षेत्र में सर्वाधिक 45 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी तरह गुगरापुर में दो, ददियान में तीन, राजूपुर गुगरापुर में पांच, सकरावा में दो, आबकारी विभाग में एक, मेडिकल कॉलेज हास्टल में दो, सीएचसी जलालाबाद में दो, कोतवाली छिबरामऊ में एक, उमर्दा ब्लाक क्षेत्र में 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अभी तमाम लोग ऐसे हैं जो कोरोना की जांच कराने और दवा लेने से बच रहे हैं। ऐसा कर वह अपने परिवार व समाज दोनों के साथ धोखा कर रहे हैं। यदि किसी की तबीयत खराब हो तो उसे कोरोना जांच जरूर करानी चाहिए। इससे समय रहते कोरोना संक्रमण का पता लगाकर उचित इलाज दिया जा सकेगा।