फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: In enmity, Pradhan fired at the farmer, condition critical

कन्नौज : रंजिश में प्रधान ने किसान पर चलाई गोलियां, हालत गंभीर

Wed, 17 Aug 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: In enmity, Pradhan fired at the farmer, condition critical
सौरिख। गांव हरिभानपुर में रात को दरवाजे पर सो रहे किसान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। किसान के पैर में तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में प्रधान और उसके सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के हरिभानपुर के प्रधान अमित सिंह एक माह पूर्व गांव में चकरोड का निर्माण करा रहे थे। किसान सुरेश सिंह तोमर ने चकरोड निर्माण का विरोध करते हुए काम बंद करा दिया था। इससे दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। मंगलवार की रात करीब 11 बजे सुरेश कुमार वृद्ध मां के साथ दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रहा था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रात में प्रधान अमित सिंह एक साथी के साथ पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे किसान के दाहिने पैर में तीन गोलियां लगीं हैं। परिजनों ने खून से लथपथ सुरेश को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल किसान की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान अमित सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया प्रधान और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed