{"_id":"6018417e8ebc3e08996f51b7","slug":"kannauj-hadtaal-kannauj-news-kannauj-news-knp6093302149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के खिलाफ ऑटो चालकों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के खिलाफ ऑटो चालकों ने की हड़ताल
विज्ञापन
अबैध बसूली को लेकर टेंपो खड़े कर हड़ताल करते सरायमीरा- महादेबी गंगा घाट के चालक। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। एक नेता की दबंगई और हर दिन अस्सी रुपये वसूली के खिलाफ सोमवार को सरायमीरा- महादेवी गंगा घाट के ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया। बहादुरपुर गांव के पास जीटी रोड पर वाहन खड़े कर दिए। तीन घंटे तक वाहनों को खड़े रखने से लोगों को काफी परेशानी हुई। बाद में पुलिस के समझाने और यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए संचालन शुरू किया।
सरायमीरा से महादेवी गंगा घाट तक शहर से पचास से अधिक ऑटो व टेंपो का संचालन होता है। नगर पालिका इनसे दस रुपये शुल्क लेती है। टेंपो की तादाद ज्यादा होने से चालकों को एक या दो चक्कर ही मिलते हैं। इन्हें एजेंट बने एक नेता को 80 रुपये देने पड़ते हैं। इस वसूली के खिलाफ ऑटो चालकों ने सोमवार को नाराजगी जताई। इन्होंने जीटी रोड बहादुरपुर गांव के पास अपने टेंपो खड़े कर दिए। चालकों का कहना था कि नगरपालिका के अलावा दबंग नेता हर दिन 80 रुपये ले लेता है। विरोध करने पर टेंपो न चलने की धमकी दी जाती है। इससे वह परेशान हैं। शिकायत के बाद भी कोई समस्या नहीं सुन रहा है। इसके चलते ऑटो की किस्त भी नहीं निकल पा रही है।
हड़ताल की जानकारी पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। ऑटो चालकों को अवैध वसूली न होने देने का आश्वासन देकर समझाया। तीन घंटे तक चली हड़ताल से यात्री परेशान रहे। हड़ताल में लाखन, सुधीर कुमार, मोहम्मद मुशीम, सुरेश चंद्र, गोविंद, शराफत, सलीम, जुबैर, खालिद, अनीश, शाहिद, मुर्शरफ, अरबाज, अनिल समेत कई अन्य ऑटो-टेंपो चालक शामिल रहे।