{"_id":"62f3ffacf9344462df1b51d0","slug":"kannauj-group-sakhis-took-out-the-tricolor-journey-on-foot-for-four-kilometers-kannauj-news-knp7122958152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : समूह सखियों ने निकाली चार किलोमीटर पैदल तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : समूह सखियों ने निकाली चार किलोमीटर पैदल तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
फोटो 10सीएचबीपी57: समूह सखियों की तिरंगा यात्रा को रवाना करते बीडीओ अखिलेश तिवारी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। ब्लाक मुख्यालय से स्वयं सहायता समूह की सखियों ने जीटी रोड पर चार किमी पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ महिलाओं ने लोगों को घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
खंड विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी में तिरंगा दिखाकर समूह सखियों को ब्लाक मुख्यालय से रवाना किया। संयुक्त खंड विकास अधिकारी अरविंद वर्मा, एडीओ पंचायत यशकरन सिंह, ब्लाक मिशन मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह की देखरेख में समूह सखियों ने जीटी रोड पर ग्राम सराय सुंदर तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली।
उधर, फर्रुखाबाद चौराहा स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल में निदेशक हिमांशु वर्मा ने शिक्षकों को छात्र-छात्राओं को तिरंगा वितरित किया। रामानंद वर्मा, शिवम वर्मा, प्रधानाचार्या रूबी मिश्रा मौजूद रहीं। वीरेंद्र पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद आदि अमर शहीदों के चित्र बनाकर उनकी कुर्बानियों को याद किया।
विज्ञापन
कक्षा आठ की शताक्षी दुबे, कक्षा 10 की आकांक्षा यादव की कलाकृति काफी सराही गई। प्रबंधक विमलेश दुबे व प्रधानाचार्य श्रवण शुक्ला ने छात्रों को तिरंगा वितरित किए।
विशुनगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत व रामू तिवारी ने घर-घर तिरंगा वितरित किया। इसके अलावा गोपाल श्रीवास्तव, सचिन राजपूत, शिवकुमार राजपूत को ग्राम सभा के सभी मजरों में तिरंगा वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी। सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में नोडल अधिकारी राजेश्वर सिंह, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने छात्रों को तिरंगा फहराने के तरीके बताए।

फोटो 10सीएचबीपी58: ज्ञाना इंटरनेशनल में तिरंगा लहराते बच्चे। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU