{"_id":"60e4154b8ebc3e549a494474","slug":"kannauj-farmer-shot-dead-for-protesting-abuse-accused-absconding-after-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: गाली गलौज का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: गाली गलौज का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद आरोपी फरार
Tue, 06 Jul 2021 02:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
किसान की गोली मारकर हत्या
- फोटो : amar ujala
कन्नौज के भवानीपुर प्रताप गांव में एक किसान की सोमवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र के भवानीपुर प्रताप गांव में देर रात गांव के ही शंभू दयाल ने शेर सिंह को गोली मार दी।
गोली मारने से पहले इनके बीच किसी बात को लेकर गाली गलौज हो रही थी। गोली लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जलालपुर चौकी पुलिस ने शेर सिंह को घायल अवस्था में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर कानपुर भेजा गया वहां मौत हो गई। पुलिस शंभू दयाल की तलाश कर रही है।