फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Electricity personnel gave ultimatum by besieging the CO

कन्नौज : सीओ का घेराव कर बिजली कर्मियों ने दिया अल्टीमेटम

Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: Electricity personnel gave ultimatum by besieging the CO
फोटो26सीएचबीपी61: सरकारी गाड़ी में बैठे सीओ को घेरे बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। बिजली की चेकिंग के दौरान कर्मचारियों के साथ दो युवकों ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। पुलिस ने बिजली कर्मियों के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन 48 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज बिजली कर्मचारियों ने सीओ का घेराव किया। तत्काल गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने दोपहर बाद सीओ शिवकुमार थापा का घेराव किया। बिजली कर्मियों ने आक्रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी परशुराम पुत्र दयाराम, राजेंद्र पुत्र दयाराम व इनके साथियों पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

कार्रवाई न होने के कारा आरोपियों के साथ ही बिजली चोरों के भी हौसले बुलंद हो गए हैं। बिजली कर्मियोें में क्षेत्र में कार्य में भय व्याप्त है। सीओ ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन देकर नाराज बिजली कर्मियों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव रमेश मौर्य, जेई अजय अवस्थी, जेई सौरिख सुनील कुमार, जेई गुरसहायगंज विकास कुमार, जेई गुगरापुर भूपेंद्र सिंह, जेई सिकंदरपुर उमेश वर्मा, करन सिंह जेई तालग्राम जितेंद्र कुमार, जेई अमोलर अरविंद कुमार के साथ सभी बिजली संविदा कर्मी मौजूद रहे।
जेई अजय अवस्थी ने बुधवार को फर्रुखाबाद रोड पर एक व्यक्ति के मकान पर बिजली चेकिंग करने गए थे। केबिल में मीटर से पहले कट होने के कारण लाइनमैन विकास कुमार, रवि कुमार व फैज ने केबिल काटने का प्रयास किया।

तभी परशुराम पुत्र दयाराम, राजेंद्र पुत्र दयाराम ने अपने साथियों के साथ बिजली कर्मियों व जेई के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। सरकारी दस्तावेज व उनके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने 24 अगस्त को ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed