फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kamare mein phaansee par latakata mila vivaahita ka shav, sasuraal vaale saat maah kee betee ko lekar bhaage

कमरे में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, ससुराल वाले सात माह की बेटी को लेकर भागे

Sat, 04 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
kamare mein phaansee par latakata mila vivaahita ka shav, sasuraal vaale saat maah kee betee ko lekar bhaage
सौरिख (कन्नौज)। क्षेत्र के कूकापुर गांव में बंद कमरे में विवाहिता रजनी यादव (28) का शव फांसी पर लटकता मिला। ससुराल वाले रजनी की सात महीने की बच्ची को लेकर भाग निकले। रजनी के छोटे भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रजनी कूकापुर गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी थी। शनिवार की सुबह कमरे में रजनी का शव फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद रजनी की सात महीने की बेटी लेकर ससुराल वाले फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। बहन की ससुराल पहुंचे रजनी के भाई ज्ञानदीप व मां सरला देवी ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की। थानाध्यक्ष के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रजनी की मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

तीन दिन पहले आया था बड़ा भाई
तीन दिन पहले रजनी का बड़ा भाई राघवेंद्र पत्नी सपना के साथ दिल्ली से लौटकर सीधा उसके घर पर आया था। लॉकडाउन के चलते वह अपने घर औरैया के थाना एरवाकटरा के नगला विजा गांव नहीं पहुंच पाया था। दोनों रजनी के घर पर ही रुके थे। राघवेंद्र ने बहन रजनी के आत्महत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को लौटी थी ससुराल
15 दिन पहले रजनी का अपनी सास से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद रजनी पति के साथ छिबरामऊ अपनी बहन के घर चली गई थी। शुक्रवार को ही वह ससुराल लौटी थी। रजनी का विवाह तीन साल पहले हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed