फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kalash Yatra: Flag got electrocuted, 10 people got burnt

कलश यात्रा : झंडे में उतरा करंट, 10 लोग झुलसे

Wed, 10 Apr 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 10 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra: Flag got electrocuted, 10 people got burnt
तिर्वा। नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार को बरका गांव में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा के दौरान झंडे में करंट उतर आया। हादसे में 10 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। झुलसों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची सीओ ने घायलों का हालचाल लिया और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन



नवरात्र शुरू होते ही मंगलवार को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बरका गांव राजा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों समेत गांव की महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर धोबीघाट पुल के पास ईशन नदी से लोग कलश में जल भरने लगे। इसी दौरान ऊपर से निकली एचटी लाइन में झंडा छू गया। जिससे झंडे में करंट उतर आया और करंट की गांव निवासी प्रीति (16), उपासना (15), कुलदीप (27), जानकी (16), गौरी (14), सलोनी (16), काजल (15), बीना कुमारी (8), लाली (16), जानकी (5) समेत 10 लोग चपेट में आ गए। घटना देख यात्रा में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रीति व उपासना की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेयी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन




प्रशासन से नहीं थी अनुमति

धार्मिक समेत अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर प्रशासन से अनुमति लेने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके बावजूद भी गांव में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत की अनुमति नहीं ली गई थी। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि आयोजक ने कलश यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed