फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kaee saalon ka toota rikaard, 36 ghante ke baad rukee baarish

कई सालों का टूटा रिकार्ड, 36 घंटे के बाद रुकी बारिश

Sat, 18 Jan 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
kaee saalon ka toota rikaard, 36 ghante ke baad rukee baarish
बच्चे को लेकर जाती महिला। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बेमौसम बरसात ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। बरसात के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश 36 घंटे बाद थमी। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। आसमान में बादल तो घुमड़ कर आए। यह बिना बरसे निकल गए। दोपहर के बाद करीब दो घंटे के लिए धूप निकली। शाम होते ही आसमान में दोबारा बादल छा गए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.06 व न्यूनतम 13.06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम सात बजे से शुरू हुई बरसात गुरुवार सुबह करीब दो बजे तक जारी रही। लगातार 36 घंटे तक बरसात से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में कई जगह जलभराव होने से मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गए। शुक्रवार को दोपहर के बाद मौसम खुला तो किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस बारिश से रबी के मौसम में बोई गई लगभग सभी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। आलू, टमाटर, मटर, अरहर, राई, चना, बैंगन, फूलगोभी सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल को बारिश से फायदा है। अगर खेत में पानी भर गया है तो गेहूं को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह परिहार का कहना है कि किसान खेत में भरा पानी तत्काल निकाल दें। आलू सहित अन्य फसलों में कीटनाशक दवा का छिड़काव मौसम पूरी तरह खुलने के बाद ही करें। इस मौसम में दवा का छिड़काव किया तो उसका असर नहीं होगा। कीटनाशक पर खर्च पैसा बर्बाद चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed