फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kabr se nikaala gaya mahila ka shav

कब्र से निकाला गया महिला का शव

Sat, 25 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
kabr se nikaala gaya mahila ka shav
गड्ढा खुदवाते एसडीएम, सीओ व पुलिस फोर्स - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। ससुराल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पति ने झगड़े के बाद पत्नी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि डर की वजह से खेत में शव दफना दिया। प्रशासन ने डीएम की अनुमति से शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। वहीं, मायके पक्ष ने हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला के पति की निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढा खुदवाया। करीब छह फीट गड्ढा खोदने के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पति ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की शाम को बैंक से पैसा निकालने को लेकर पत्नी आरती से विवाद हो गया था। 20 अप्रैल को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 12 घंटे शव घर पर रखा रहा। पुलिस के डर से अंधेरा होने पर खेत में शव दफना दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया। एएसपी विनोद कुमार ने तिर्वा थाने में मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध है। ससुरालीजन बार-बार बयान पलट रहे हैं। पहले विवाहिता की बीमारी से मौत की बात कही। अब फांसी लगाने की बात कबूली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत पता चल सकेगी। इसके बाद ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली के लोहामढ़ गांव निवासी रामानंद पुत्र विजयनरायन का विवाह आठ वर्ष पहले उन्नाव के थानाअसोहा के गांव निवादा निवासी कमलेश की पुत्री आरती के साथ हुआ था। मृतका के दो बच्चे हैं। वहीं एएसपी ने बताया कि रविवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदाई की पहचान मिटाने के लिए खेत में लगाया पानी
खेत में शव दफन कर खोदी गई मिट्टी की पहचान मिटाने के लिए मृतका के पति ने उस खेत में पानी लगा दिया। ग्रामीणों ने खेत देखा, तब उन्हें शक हुआ। इस खेत में मृतका के ससुरालीजनों ने करीब सात वर्ष से फसल नहीं की थी। इसमें घास खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed