फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jolly police station chief removed in Dharmasthala dispute

Kannauj News: धर्मस्थल के विवाद में हटाए गए ठठिया थानाध्यक्ष

Tue, 07 Jan 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 07 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jolly police station chief removed in Dharmasthala dispute
कन्नौज। उमरन गांव में धर्मस्थल की भूमि के विवाद में एसपी ने ठठिया थानाध्यक्ष अरुण चौधरी को हटाकर सम्मन सेल भेज दिया है। वहीं, थाने में तैनात इंस्पेक्टर विजय सिंह को ठठिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। विवादित स्थल के पास पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया गया है और अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गांव उमरन में एक धर्मस्थल की भूमि पर काबिज होने के लेकर दो पक्षों में कई वर्षो से विवाद चल रहा है। प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। शनिवार को इसी विवाद के चलते विहिप के कार्यकर्ता महिपाल कनौजिया के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गाली गलौज किया। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने थाने में नारेबाजी कर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे एएसपी अजय कुमार व सीओ सिटी कमलेश कुमार ने लोगों को शांत कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिपाल की तहरीर पर नूर हसन, इब्ले हसन, कामिल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। उमरन गांव में विवादित धर्मस्थल के पास पीएसी तैनात कर दी गई। पूरे मामले में एसओ अरुण कुमार चौधरी की लापरवाही सामने आई। एसपी अमित कुमार आनंद ने रविवार देर रात थानाध्यक्ष अरुण चौधरी से थाने का चार्ज हटा लिया। उनके सम्मन सेल के प्रभारी के पद पर तैनाती के आदेश दिए। यहां तैनात इंस्पेक्टर विजय सिंह को ठठिया थाने का इंचार्ज बनाया। विजय सिंह ने थाने जाकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। एसपी ने बताया कि विवादित स्थान पर पीएसी तैनात कर दी गई है। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed