{"_id":"5ec6beff8ebc3e9079600047","slug":"jile-mein-tainaat-sabhee-pulisakarmiyon-kee-hogee-korona-jaanch-kannauj-news-knp5613565180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल छिबरामऊ में कोरोना जांच कराने के लिए लाइन में लगे पुलिसकर्मी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वायरस से निपटने की जंग में चिकित्सकों के साथ पुलिस कर्मी भी अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह जान जोखिम में डालकर हॉटस्पॉट, क्वारंटीन सेंटर, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और पिकेट पर ड्यूटी कर रहे हैं। डीजीपी ने सभी पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराने का फैसला लिया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने रोस्टर तैयार कर पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच शुरू कराई है।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों का रोस्टर तैयार किया गया। प्रत्येक दिन सभी थानों से 10-10 पुलिसकर्मियों को कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज और छिबरामऊ सौ शय्या अस्पताल भेजा जाएगा। हॉटस्पॉट एरिया, क्वारंटीन सेंटर, रैपिड रेस्पांस टीम और कोविड-19 हास्पिटल में ड्यूटी कर चुके पुलिसकर्मियों का पहले टेस्ट कराया जाएगा। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की रुटीन जांच, न्यूट्रीशन और सेहत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि पुलिसकर्मियों की पूल टेस्टिंग के तहत कोरोना जांच शुरू कराई गई है। पूल टेस्टिंग से आर्थिक खर्च की बचत होगी।
क्या है पूल टेस्टिंग
इस परीक्षण के तहत एक साथ 10 या इससे अधिक लोगों के नाक और गले से नमूने लिए जाते हैं। सैंपल की लैब में जांच होती है। अगर सैंपल निगेटिव आता है तो सभी व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त माना जाता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी का अलग-अलग कोरोना टेस्ट किया जाता है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे स्वास्थ्य अधिकारी
जिले के सभी थानों में रैपिड रेस्पांस टीम है। हॉटस्पॉट भी हैं। प्रवासी श्रमिकों के संपर्क में भी पुलिसकर्मी आ रहे हैं। संक्रमित या संदिग्ध को घर से लेकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। इन स्थितियों में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।