फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jile me 500 bed ka covid hospilal bnega

जिले में 500 बेड का मंडलीय कोविड अस्पताल बनेगा

Tue, 23 Jun 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
jile me 500 bed ka covid hospilal bnega
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में 500 बेड का मंडलीय कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। कोरोना मिशन महानिदेशक ने डीएम राकेश कुमार मिश्रा और सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप को पत्र देखकर भवन की तलाश करने को कहा है। नया अस्पताल किसी कॉलेज या सरकारी भवन में बनाया जाएगा। अधिकारियों ने भवन की तलाश शुरू कर दी है।
कोरोना मिशन महानिदेशक विजय विश्वास पंत ने पत्र में कहा कि जिले में मंडलीय कोविड-19 अस्पताल एल-वन बनाने का फैसला लिया गया है। जल्द से जल्द किसी भवन को चिह्नित कर 26 जून तक मेल के माध्यम से सभी मानकों को पूर्ण कर जानकारी दे दें। इसके बाद लखनऊ से आधुनिक मशीनों को भेजकर कोविड-19 अस्पताल शुरू कराया जा सके। सीएमओ ने बताया कि डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज और सरकारी भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द भवन चिह्नित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पांच और संक्रमित मिले, 127 पहुुंची संख्या
कन्नौज। जिले में मंगलवार को पांच और कोरोना संक्रमित मिले, इसके साथ ही मरीजों की संख्या 127 पहुंच गई है। संक्रमितों में 143 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 73 संक्रमितों का कोविड-19 अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 152 प्रवासी हैं। संक्रमितों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 68 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कोरोना संक्रमित में छिबरामऊ ब्लॉक के गांव उद्यमपुर निवासी 29 वर्षीय शामिल है। वह दिल्ली से लौटा था। कन्नौज ब्लॉक के गांव बहादुरपुर मुरैया निवासी 29 वर्षीय युवक, आजाद नगर गुरसहायगंज निवासी 12 वर्षीय किशोर, सुभाष नगर गुरसहायगंज निवासी पांच वर्षीय बालक और कन्नौैज शहर के मोहल्ला सरायबहादुर निवासी 30 वर्षीय महिला भी संक्रमित निकली है। संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल मेडिकल कॉलेज और गौतमबुद्ध पैरामेडिकल कॉलेज कनपटियापुर में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को मेडिकल कालेज से एक और गौतम बुद्धपैरामेडिकल कॉलेज कनपटियापुर से पांच मरीजों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed