फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jile ke prabhaaree mantree bhoopendr sinh chaudharee ne vidhaanasabhaavaar padaadhikaariyon kee nabj tatolee

जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विधानसभावार पदाधिकारियों की नब्ज टटोली

Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
jile ke prabhaaree mantree bhoopendr sinh chaudharee ne vidhaanasabhaavaar padaadhikaariyon kee nabj tatolee
1 भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेते जिले के प्रभारी मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष नरें? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। विपक्षी दलों ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को गुमराह किया है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का भ्रम तोड़ें। इससे कि जनता को सीएए की सही जानकारी हो सके। यह बातें पंचायतीराज व जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहीं। वह बुधवार को पीडब्ल्यूडी के सर्किट हाउस में पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक, अनुच्छेद 370 खत्म करने समेत कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इससे विपक्ष के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। विपक्ष जनता को बरगला रहा है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को बताएं। इससे पहले उन्होंने जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं। मंडल अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना में कई पात्रों के छूट जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, विक्रम त्रिपाठी, शैलेंद्र द्विवेदी, जीतू तिवारी, गौरव द्विवेदी, ठाकुर हरिबक्श सिंह, सचिन शर्मा, वीरेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed