{"_id":"5d9e2c648ebc3e016d631f73","slug":"jila-aspataal-ke-seeemes-kee-betee-dengoo-kee-chapet-mein-kannauj-news-knp518620963","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के सीएमएस की बेटी डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के सीएमएस की बेटी डेंगू की चपेट में
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए कतार में खड़े मरीज।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू के रोगी बढ़ रहे हैं। सितंबर-अक्तूबर माह में जिला अस्पताल में पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिले में डेंगू के प्रकोप से दो लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमएस की बेटी में डेंगू की पुष्टि होने के बाद से हड़कंप मच गया है। वहीं जिला अस्पताल व महिला विंग की ओपीडी में करीब 600 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार लिया।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कराई गई जांच में सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी की बेटी राधिका (20) में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे अस्पताल के कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कालेज में होने वाले एलाइजा टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल भेजा गया। यहां भी डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमएस ने बताया कि कुछ दिनों से अस्पताल में डेंगू किट खत्म हो गई हैं। सीएमओ आफिस में कुछ किट पड़ी थीं। इन्हें मंगाकर जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि बेटी कानपुर के काकादेव में रहकर पढ़ाई कर रही है। यहां पर ही उसे वायरल फीवर आया था। इसके बाद उसे बुलाकर जांच कराई गई।
किट न होने से प्रभावित हो रही डेंगू की जांच
कन्नौज। जिला अस्पताल में सीएमएस के पत्र लिखने के बावजूद अभी तक डेंगू की किट उपलब्ध नहीं हुई हैं। डेंगू की किट खत्म होने से सीएमएस की बेटी की जांच बाहर से कराने की नौबत आ गई। बाद में सीएमओ दफ्तर में कुछ किट उपलब्ध होने पर जांच कराई जा सकी। सीएमएस ने बताया कि दोबारा कंपनी से वार्ता की गई है। जल्द ही आपूर्ति मिल जाएगी।