फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jila aspataal ke 62 karmachaariyon ka badha ek maah ka kaaryakaal

जिला अस्पताल के 62 कर्मचारियों का बढ़ा एक माह का कार्यकाल

Wed, 04 Dec 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
jila aspataal ke 62 karmachaariyon ka badha ek maah ka kaaryakaal
कन्नौज। जिला अस्पताल में आउट सोर्सिंग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को एक बार फिर राहत दी गई है। 31 दिसंबर तक के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। चार माह में चार बार कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन

यूपीएचएसपी (उत्तर प्रदेश हेल्थ स्ट्रेथेनिंग प्रोग्राम) के तहत जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स और विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे 62 कर्मचारियों की सेवाएं 30 नवंबर को समाप्त कर दी गई थीं। कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा था। वार्डों में तीन से चार स्टाफ नर्स सहित अन्य लोगों की ड्यूटी लगाई जा रही थी। एक या दो लोगों को लगाकर काम चलाया जा रहा था। आउट सोर्सिंग के तहत स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपी, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, स्टोर कीपर, मेडिकल रिकार्ड, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट के पदों पर काम कर रहे कर्मचारी पिछले चार माह से परेशान हैं।
विज्ञापन

आउट सोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष प्रशांत राठौर, संगीता पटेल, देवेश पटेल, आशिक अली अंसारी, ब्रजेश कुमार, दिव्या, अनुपमा, मनोरमा ने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान सेवाओं में विस्तार व नियमितीकरण की मांग की। सीएमओ डॉ.कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शासन से एक माह के विस्तार का पत्र मिल गया है। सभी कर्मचारी बुधवार से ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत राठौर ने कहा कि शासन ने मार्च में पत्र जारी किया था कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समायोजित कर दिया जाएगा। इसके बाद सरकार अपने वायदे से मुकर गई। अगस्त से एक-एक माह का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed