{"_id":"607dcf808ebc3e246510dd37","slug":"jhadap-maarapeet-patharaav-ke-beech-73-73-pheesadee-matadaan-kannauj-news-knp624380143","type":"story","status":"publish","title_hn":"झड़प, मारपीट, पथराव के बीच 73.73 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झड़प, मारपीट, पथराव के बीच 73.73 फीसदी मतदान
विज्ञापन
आसकरनपुर्वा मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गहमागहमी भरे माहौल में वोट पड़े। कुछ मतदान केंद्रों पर झड़प, मारपीट, पथराव की घटनाएं हुईं। कुछ जगह आधा घंटे से लेकर दो घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। हंगामे वाली जगहों पर डीएम व एसपी ने पहुंच कर मोर्चा संभाला। वहीं मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़ कोरोना से बेपरवाह दिखी। कहीं भी कोविड नियमों का पालन नहीं हो पाया। भीड़ देख मास्क और दो गज दूरी की बात कर रहे प्रशासन को भी हाथ खड़े करने पड़ गए। अफसर सिर्फ नसीहत ही दे सके। 73.73 फीसदी मतदान हुआ।
जिले के 833 मतदान केंद्रों के 1842 बूथों पर झमाझम वोट पड़े। जिले में 1124763 मतदाताओं को वोट डालने थे। चुनावी उत्सव में 73.73 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव प्रेक्षक नागेंद्र शर्मा, डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा ने कई जगह पहुंचकर अराजकता कर रहे लोगों को मतदान केंद्र से दूर भगाया। सभी को कोविड नियमों का पालन करने की नसीहत दी। हालांकि इसका पालन केवल मास्क लगाने तक ही हो पाया। कहीं भी दो गज की दूरी के लिए गोले नहीं बने थे। जलालाबाद में बूथ संख्या 55 में फर्जी मतदान को लेकर कई बार झड़पें हुईं। पोलिंग पार्टी पर एक पक्ष ने दूसरे से मिले होने का आरोप लगाया।
सदर के ददौरा खुर्द मतदान केंद्र संख्या 227 पर बीडीसी सदस्य पद की मतपत्र की एक गड्डी गायब हो गई। मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगाया। सेक्टर मजिस्टेट मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद दूसरी जगह से मतपत्र मंगाकर मतदान कराया गया। तालग्राम के बरई बूथ पर दरोगा ने किशोर को डंडा मारकर घायल कर दिया। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ा लिया। बाद में अफसरों ने मामला संभाला।