फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jewellery and cash worth Rs 50 lakh stolen from building material shopkeeper's house

Kannauj News: भवन निर्माण सामग्री दुकानदार के घर से 50 लाख के जेवर-नकदी चोरी

Mon, 01 Sep 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 50 lakh stolen from building material shopkeeper's house
कन्नौज। चोरों के आने के शोर को पुलिस अफवाह बता रही है। इसके बावजूद चोरी की वारदातें हो रही हैं। सदर क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा गांव में भवन निर्माण सामग्री दुकानदार के घर से 50 लाख के जेवर-नकदी चोरों ने पार कर दी। वहीं इंदरगढ़ क्षेत्र के पूराराय गांव में चोरों ने एक लाख के जेवर और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। दोनों घटनाओं के बाद से रविवार को ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के कुसुमखोर के कुम्हारनपुरवा गांव निवासी शहमुद्दीन की भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। शनिवार रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात चोर टिनशेड के सहारे छत पर शहमुद्दीन के घर में दाखिल हुए। इसके बाद बक्से से 400 ग्राम सोने के जेवर, दो किलोग्राम चांदी और नौ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में खलबली मच गई। देखते ही देखते पूरे गांव में चोरी की खबर आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किए। शहमुद्दीन के घर के पीछे बक्से में लगा ताला पुलिस ने बरामद किया है और फिंगर प्रिंट के लिए जांच को भेजा है। शहमुद्दीन ने बताया कि चोर जेवर में चार हार, चार मंगलसूत्र, चार टीका, चार जोड़ी झुमकी, दो बेंदा, दो सोने की चेन, तीन अंगूठी और दो किलो चांदी के जेवर, नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों को कैसे पता कि बक्से में रखे हैं जेवर
चोरों ने उसी कमरे का ताला तोड़ा, जिसमें जेवर और नकदी का बक्सा रखा था। ताला तोड़कर चोरों ने बक्से का ताला तोड़ा और जेवर-नकदी उठा ले गए। बक्से का ताला घर के पीछे डाल दिया। पुलिस पूरे मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।
घटना संदिग्ध, जांच कर रही पुलिस
सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहमुद्दीन की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम को मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में चोरी होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। परिवार में 13 लोग हैं और किसी को चोरी होने की भनक नहीं लगी। पता चला है कि हरदोई के किसी युवक से विवाद हुआ था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है, जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

चोरों ने एक लाख के जेवर और 10 हजार रुपये नकद किए पार

इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के पूरा राय गांव निवासी आशीष कुमार के घर में चोरों ने शनिवार देर रात घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी में रखे एक लाख के जेवर और 10 हजार रुपये नकद पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। देखते ही देखते घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। आशीष की पत्नी अलका ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed