फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from a house on the National Highway

Kannauj News: नेशनल हाईवे किनारे घर से लाखों के जेवर और नकदी पार

Tue, 17 Feb 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from a house on the National Highway
सिकंदरपुर। नेशनल हाईवे के किनारे बने मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया और लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। मकान मालिक निजी काम से कानपुर गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम सदारी नगला निवासी अरविंद कुमार जाटव के घर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। निजी काम से कानपुर गए अरविंद के वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सों के ताले टूटे थे और अलमारी का सामान भी फर्श पर फैला था। चोर अलमारी में रखे कीमती जेवर और नकदी लेकर भाग गए। चोरों ने अरविंद कुमार जाटव के घर से एक हार, अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र सहित करीब 20,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने पुलिस के सामने भी एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है। अरविंद की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed