{"_id":"657b588d5d79c8a35808a87a","slug":"jewelery-and-clothes-worth-rs-840-lakh-stolen-by-breaking-shutters-kannauj-news-c-214-1-knj1005-6703-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शटर तोड़कर 8.40 लाख के जेवर और कपड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शटर तोड़कर 8.40 लाख के जेवर और कपड़े चोरी
विज्ञापन
तिर्वा। 11 दिसंबर यानी सोमवार की रात मानीमऊ में सराफा और शराब की दुकान में चोरी के बाद बुधवार रात बदमाशों ने ठठिया के खैरनगर में सराफा दुकान के शटर को तोड़ वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से 8.40 लाख के जेवर और कपड़े चोरी कर फरार हो गए।
तिर्वा कस्बे के सुभाष नगर निवासी मोहित कुमार ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर में क्षमा ज्वैलर्स व साड़ी सेंटर के नाम से दुकान का संचालन करते हैं। बुधवार की शाम को मोहित दुकान बंद करके घर आ गया। बुधवार की रात दो बजे आसपास के लोगों ने सूचना दी की दुकान में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मोहित के होश उड़ गए। मोहित ने बताया कि चोर दुकान से 110 ग्राम सोना, डेढ़ किलोग्राम चांदी व 90 हजार रुपये की साड़ी चोरी हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दुकान ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष अजय अवस्थी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।