फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jewelery and cash worth Rs 40 lakh stolen in 20 minutes

Kannauj News: 20 मिनट में 40 लाख के जेवर-नकदी चोरी

Mon, 10 Jun 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth Rs 40 lakh stolen in 20 minutes
कन्नौज। सीआरपीएफ जवान के घर में घुसे चोरों ने 20 मिनट में 40 लाख रुपये कीमत के जेवर व नकदी पार कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर गांव निवासी प्रिया अवस्थी एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके पति आशीष अवस्थी सीआरपीएफ में हैं और दिल्ली में तैनात हैं। प्रिया ने बताया कि शनिवार को गांव देवधरापुर में पारिवारिक कार्यक्रम था, इसमें शामिल होने वह परिवार के साथ गई थीं, घर में ताला लगा था। सुबह जब वह परिवार के साथ घर पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। सूचना पर कोतवाल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने दरवाजों और अलमारी से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।
विज्ञापन

प्रिया ने बताया कि घर में चार सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। सीसीटीवी में चोरी का समय आया है। चोर रात 11:14 बजे घर के मुख्य गेट पर पहुंचे और आठ मिनट में ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद 11:34 बजे घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर एक लाख 80 हजार रुपये, दो एफडी के कागज, दो एटीएम, आधार, चेक, दो सोने की चेन, पांच अंगूठी, छह कंगन, छह जोड़ी टॉप्स, 10 जोड़ी पायल, सात पेंडल, 15 जोड़ी बिछिया, तीन हार, एक मंगलसूत्र, दो नथनी, दो मांग बेंदी, दो कमरपेटी, दोनों बच्चों की हाथ के पेंडल, 21 चांदी के सिक्के, तीन कंठी सहित करीब 40 लाख रुपये का सामान ले गए।

कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि पड़ताल की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed