फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jeetee rod par aag ka gola bana trak, laakhon ka saamaan raakh

जीटी रोड पर आग का गोला बना ट्रक, लाखों का सामान राख

Sat, 31 Oct 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
jeetee rod par aag ka gola bana trak, laakhon ka saamaan raakh
आग बुझाने के लिए मशक्कत करते दमकल कर्मी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। गाजियाबाद से माल लादकर बिहार जा रहे ट्रक में आग लग गई। जनपद सीमा पर ग्राम टड़हा सिंहपुर के सामने चालक को ट्रक में आग लगने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रक में भरा लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे थाना इंदरगढ़ के ग्राम रावतपुर निवासी मदन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह गाजियाबाद स्थित सूरज ट्रांसपोर्ट से माल लादकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे। साथ में गांव का विपिन सहायक के रूप में था। जीटी रोड पर अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गई। ट्रक की तेज गति से लपटें लहरा रही थीं। ग्राम टड़हा सिंहपुर के सामने वाहन धुलाई केंद्र के संचालक जयसिंह पुत्र नवाब सिंह ने ट्रक में आग लगी देख चालक को जानकारी दी। मदन सिंह ने ट्रक को सड़क के नीचे खेतों में उतारकर खड़ा किया। तब तक आग पीछे भरे सामान को चपेट में ले चुकी थी। जयसिंह ने प्रेमपुर चौकी पुलिस को सूचना देने के बाद प्रेशर चलाकर आग बुझाने के प्रयास किए। सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इस बीच दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। चालक मदन सिंह ने बताया कि ट्रक में पीतल के बर्तन, परचून का सामान, कपड़ों, जूतों सहित लेदर के सामान की गांठें भरी थीं। इनकी कीमत का अनुमान लगाना मुश्किल है। चालक के अनुसार आग से लाखों का सामान राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed