फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jeetee rod chaudeekaran: van vibhaag ne shuroo kee pedon kee kataee

जीटी रोड चौड़ीकरण: वन विभाग ने शुरू की पेड़ों की कटाई

Fri, 27 Dec 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
jeetee rod chaudeekaran: van vibhaag ne shuroo kee pedon kee kataee
कन्नौज। अलीगढ़ से कानपुर तक जीटी रोड के चौड़ीकरण के लिए वन विभाग ने पेड़ों की कटाई का काम शुरू कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीद है कि काम जल्द शुरू हो जाएगा। जिले की प्रेमपुर सीमा से शुरू हुई पेड़ों की कटाई अब जलालपुर पनवारा के निकट से निकले बाईपास से पाल चौराहे के बीच में हो रही है। कई दिनों से पेड़ों का कटान जारी है।
विज्ञापन

वन विभाग को 30759 छोटे-बड़े पेड़ों को हटाना है। इनमें 6778 बड़े और 24028 छोटे पेड़ शामिल हैं। वन विभाग की 99.328 हेक्टेयर जमीन भी चौड़ीकरण में आ रही है। पेड़ों की कटाई और जमीन का मुआवजा मिलाकर वन विभाग को 85 करोड़ रुपये शासन से मिल चुके हैं। अभी तक विभाग ने सिर्फ 200 पेड़ों का कटान कराया है। वन विभाग की सुस्ती ऐसे ही जारी रही तो चौड़ीकरण के काम में बाधा आ सकती है। तय समय में चौड़ीकरण का काम पूरा होना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन

रिवाइज एस्टीमेट से बढ़ गई करीब तीन करोड़ की लागत
कन्नौज। पूरी योजना मुख्यमंत्री की निगरानी में होने के बाद भी अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। बिजली विभाग से रिवाइज एस्टीमेट मांगे हुए करीब आठ माह का समय बीत चुका है। अभी तक विभाग एस्टीमेट तैयार नहीं कर सका है। एनएचएआई ने जीटी रोड चौड़ीकरण में बाधक बने बिजली पोलों व अंडरग्राउंड केबलों को शिफ्ट करने के लिए रिवाइज एस्टीमेट मांगा था। बिजली विभाग ने पिछले वर्ष मार्च-अप्रैल में करीब 12 करोड़ रुपये की मांग शासन से की थी। विभाग को 1483 बिजली के पोल और 73 अंडरग्राउंड क्रासिंग को शिफ्ट करने का काम करना है। पांच फीसदी सुपरविजन चार्ज जमा न करने से बिजली विभाग ने दो बार रिमाइंडर भेजकर नेशनल हाईवे से पैसों की मांग की थी। मार्च 2019 में एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने एक्सईएन विद्युत को पत्र भेजकर नया एस्टीमेट दोबारा सर्वे कर मांगा था। इस पर बिजली विभाग के जेई व नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सर्वे किया। सर्वे में पाया गया कि पहले की अपेक्षा कई नई बिजली की लाइनें व अंडरग्राउंड केबल डाले जा चुके हैं। इसकी धनराशि के अलावा करीब 10 फीसदी अतिरिक्त धनराशि का एस्टीमेट तैयार करने की बात बिजली विभाग ने कही थी। एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि रिवाइज एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है, शेष काम को इसी माह पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर लाइनों को किया जाएगा शिफ्ट
जीटी रोड के चौड़ीकरण में गांगूपुर से तिलपई तक 33 केवी लाइन के 3.3 किमी में 86 पोल हटेंगे। इसी तरह एचटी लाइन के 16.5 किमी में 424 पोल, एलटी लाइन के 2.8 किमी में 70 पोल हटाए जाएंगे। छिबरामऊ क्षेत्र में आशा कोल्ड स्टोरेज से रजलामऊ तक 33 केवीए के 253 पोल, एचटी लाइन के 440 पोल व एलटी लाइन के 210 पोलों को हटाया जाएगा। अंडरग्राउंड क्रासिंग में 33 केवी की छह अंडरग्राउंड क्रासिंग, एचटी लाइन की 44 अंडरग्राउंड क्रासिंग व एलटी अंडरग्राउंड लाइन की 23 क्रासिंग हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट की जाएंगी। इस काम को करने में करीब डेढ़ से दो माह का वक्त लगेगा। ऐसे में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed