फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jaychandra fort excavation proceeded faster

जयचंद्र किले के उत्खनन की तैयारी तेज

Sun, 08 Mar 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 08 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jaychandra fort excavation proceeded faster
जनपद को बतौर पर्यटन केंद्र विकसित करने की योजना को सीएम अखिलेश यादव ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के तहत सीएम की प्राथमिकता वाले एजेंडे में शामिल कर लिया है। अब चरणबद्ध तरीके से जिले की ऐतिहासिक संपदा को सहेजने व संवारने का काम होगा। इसके लिए डीएम ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। जिला मुख्यालय के साथ ही लखनऊ में बैठे हाकिम भी हर महीने प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को पत्रकारों से बातचीत में डीएम अनुज कुमार ने बताया कि सीएम व मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जनपद में एक आधुनिक संग्रहालय के निर्माण व आधुनिकीकरण के साथ पर्यटन विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। राजा जयचंद्र के किले की खुदाई (उत्खनन) का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अनुमान है कि किले की खुदाई के दौरान तमाम ऐतिहासिक महत्व की वस्तुएं व मूर्तियां मिलेंगी। राज्य पुरातत्व निदेशालय व भारत सरकार से मंजूरी मिलते ही पुरातत्व विभाग की देखरेख में विशेषज्ञों की टीम कन्नौज आकर उत्खनन कार्य शुरु करेगी। ऐसा होने पर किले के स्थल की पैमाइश होगी और तमाम कब्जेदारों पर भी गाज गिरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि म्यूजियम के भूतल पर पुरावशेषों का प्रदर्शन होगा। एक सभा कक्ष बनाया जाएगा, जिसमें लेजर शो, ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से कन्नौज के इतिहास को प्रदर्शित किया जा सकेगा। प्रथम तल की वीथिकाओं में पुरातत्वीय संग्रह के साथ इत्र की गैलरी बनेगी। पैनोरमा का प्रदर्शन होगा।

द्वितीय तल पर चित्रकूट में बने राम दर्शन की तर्ज पर कन्नौज के इतिहास का चित्रण व प्रदर्शन को कन्नौज दर्शन के तौर पर दिखाया जाएगा। बालापीर के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाने के साथ ही इसका सुंदरीकरण किया जाएगा। डीएम के अनुसार जनपद के दर्शनीय स्थलों के मैप संग्रहालय, रेलवे स्टेशन व जिले की सीमाओं पर प्रवेश द्वार बनाकर स्थापित कराए जाएंगे। शहर में एक चिल्ड्रेन पार्क व एक साइंस म्यूजियम का निर्माण भी प्रस्तावित है। जीटी रोड एवं रेलवे लाइन के बीच में बनी चहारदीवारी को अच्छे ढंग से पेंट कर नगर को सुंदर बनाने की कार्ययोजना नगर पालिका परिषद को सौंपी गई है।

ॎ म्यूजियम के दाहिनी तरफ व्हेनसांग की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
ॎ कन्नौज दर्शन के अंदर दान देने की मुद्रावाली सम्राट हर्षवर्धन की मूर्ति लगाई जाएगी।
ॎ जंगे आजादी से जुड़े मूवमेंट का भी जिक्र किया जाएगा। महादेवी गंगा घाट किनारे भी सुंदरीकरण के लिए पक्के घाट, सीड़ियां निर्माण व आगंतुकों के लिए ठहरने के बंदोस्त समेत कई व्यवस्थाएं की जाएंगी।


कब्जे की शिकायत पर होगा मुकदमा
शिकायतें आई हैं कि कई राजनैतिक दलों के सफेदपोश लोग व भूमाफिया जयचंद्र के किला समेत अन्य ऐतिहासिक स्थलों के आसपास की भूमि कब्जाने की कोशिश में जुटे हैं। इसे गंभीरता से लेकर डीएम ने जनता से आह्वान किया है कि यदि कोई ऐतिहासिक स्थल की जमीन पर कब्जा कर रहा हो तो फौरन थाना पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें। जांच कराकर कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भी घूम-घूमकर  जायजा लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed