{"_id":"5e03a6828ebc3e87b6798d3a","slug":"jarmanee-kee-emapee-5-raiphal-se-lais-pulis-legee-morcha-kannauj-news-knp534412191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी की एमपी-5 राइफल से लैस पुलिस लेगी मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी की एमपी-5 राइफल से लैस पुलिस लेगी मोर्चा
विज्ञापन
एमपी-5 राइफल लिए जाता पुलिसकर्मी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। एसपीजी की तरह अब जिले की पुलिस भी आधुनिक असलाह से लैस हो रही है। पुलिसकर्मियों को जर्मन मेड एमपी-5 राइफल दी गई हैं। यह राइफल तीन किलो वजन की है। आकार छोटा है। इससे सिपाही दौड़कर भी आसानी से बदमाशों को निशाना बना सकते हैं।
जिले की पुलिस हाईटेक संसाधनों से लैस हो रही है। शासन स्तर से पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। अभी तक एसपीजी के पास होने वाली एमपी-5 राइफल अब पुलिसकर्मियों के पास होगी। जर्मनी में बनी एमपी-5 राइफ ल की पहली किस्त जिले को मिल गई है। जिले की पुलिस को 60 राइफल मिली हैं। यह राइफल पुलिस अधिकारियों के साथ चलने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई हैं।
आकार में छोटी और वजन में हल्की होने से यह पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाजनक होंगी। इसकी कार्बाइन में 32 बुलेट लगते हैं। एक मिनट में पूरी कार्बाइन खाली करने के साथ सिंगल फायर भी किए जा सकते हैं। इसकी मारक क्षमता करीब 500 मीटर है। यह ऑटोमेटिक हथियार अगर पानी में भी गिर जाए तो खराब नहीं होगा। अंग्रेजों के जमाने की थ्री नॉट थ्री राइफल पुलिस विभाग से हटने के बाद इसे शामिल किया गया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन स्तर से पुलिस विभाग को आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी बदमाशों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।