{"_id":"5e257492d3ee36d4dc6fbc1c4bb7ab97","slug":"janeshwar-mishra-had-a-strong-socialist-ideology-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी विचारधारा को किया था मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी विचारधारा को किया था मजबूत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यालय में छोटे लोहिया की पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उनके पद चिन्हों पर चलने की दी नसीहत।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि लोहिया के पद चिन्हों पर चलकर जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया के रूप में विख्यात हुए। उन्होंने सदैव नौजवानों और किसानों के लिए संघर्ष किया।
जिला महासचिव संजय दुबे, जिला प्रवक्ता विनय पांडेय ने कहा कि लोहिया केवल एक जाति के नेता नहीं थे, उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में सदैव समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का काम किया।
विज्ञापन
गोष्ठी को अवधेश कुशवाहा, प्रदेश सचिव हसीब हसन, रामवीर सिंह बघेल, दरोगा कटियार ने अपने विचार रखे। इस मौके पर एतिसाम हुसैन बिल्लू, आरिफ खां, सतेंद्र यादव सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भैसियापुर निवासी बीडीसी सदस्य सदन सिंह के आवास पर सपाइयों की भीड़ रही। इस दौरान जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया। सपा छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष कोची यादव ने कहा कि पार्टी मुखिया के साथ जीवनपर्यन्त समाजवाद को बढ़ावा दिया और गरीबों की लड़ाई के लिए संघर्षरत रहे।
उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। सलोवा जिला उपाध्यक्ष अतीक हुसैन ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया के पदचिन्हों पर चलने वाले जनेश्वर मिश्र ने पार्टी की मजबूती के लिए अथक प्रयास किया। उनके आदर्श हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। इस मौके पर केपी ठाकुर, विनोद कुमार, रणधीर सिंह, गंगा कुशवाहा, पंकज गुप्ता मौजूद रहे।