{"_id":"5df13aa78ebc3e87d30c5286","slug":"janam-janam-ke-bandhan-mein-bandhe-136-jode-kannauj-news-knp5316123166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनम-जनम के बंधन में बंधे 136 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनम-जनम के बंधन में बंधे 136 जोड़े
विज्ञापन
सदर ब्लाक में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल जोड़ा।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के तहत 136 जोड़ों की शादियां धूमधाम से कराई गईं। बैंडबाजे के साथ समारोह स्थल पर पहुंचे दूल्हों का स्वागत किया गया। मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में कराई गईं। सबसे ज्यादा 47 जोड़े छिबरामऊ ब्लाक में रहे। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सदर ब्लाक में हुए कार्यक्रम में भगवान शिव और मां पार्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कन्नौज विकास खंड में 39 जोड़ों का विवाह कराया गया। तालग्राम विकास खंड कार्यालय परिसर में 23, छिबरामऊ में 47, सौरिख में 27 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। विवाहित जोड़ों को उपहार दिए गए। समारोह के दौरान ब्लाक परिसर का नजारा खास रहा। हर तरफ मंगल गीत गाए जा रहे थे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोग समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे। विधि विधान से विवाह के बाद वधू को विदा किया गया तो लोगों को आंखें नम हो गईं।
उधर, जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक विवाह के अंतर्गत गरीब तबके के लोगों को भी पूर्ण उत्साह एवं रीत रिवाज के साथ सामूहिक विवाह का अवसर मिला है। शासन से निर्धारित सोने-चांदी के जेवर, वस्त्र व धनराशि आदि मुहैया कराई जाती है। इस दौरान विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, परियोजना निदेशक रामचंद्र शर्मा, खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।