फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   janakhat ke 77 kisaanon ko 80 laakh rupaye milega muaavaja

जनखत के 77 किसानों को 80 लाख रुपये मिलेगा मुआवजा

Mon, 14 Oct 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
janakhat ke 77 kisaanon ko 80 laakh rupaye milega muaavaja
मंडी समिति कार्यालय। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पिछले साल गेहूं की फसल के दौरान शार्ट सर्किट से जनखत व अज्योरा गांव में 141 किसानों की जली फसल के मामले में 132 किसानों ने मुआवजे के लिए मंडी समिति में दावा पेश किया है। जनखत गांव के 77 किसानों के लिए 80 लाख रुपये शासन से मंडी समिति भेजा गया है। 45 किसानों के लिए पैसे की मांग की गई है। 10 किसानों की खतौनी न मिलने से पैसे की मांग लटक गई है।
विज्ञापन

पिछले साल जनखत व अज्यौरा गांव में बिजली के पोल के जंफर टूटने से निकली चिंगारी से 141 किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई थी। तहसील प्रशासन ने मौके पर जांच की थी। शासन की गाइड लाइन के अनुसार क्षति का आकलन किया गया। एक करोड़ रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया गया। किसानों का आकलन से अधिक नुकसान हुआ था। किसानों ने बिजली विभाग को पत्र भेजकर क्षति की भरपाई करने की मांग की थी। बिजली विभाग के पास इसके लिए कोई मद न होने पर मंडी समिति को जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

मंडी समिति ने तहसीलदार से क्षति के कागजात मांगे थे। कागजात मिलने के बाद मंडी समिति ने शासन से 77 किसानों के लिए पैसा मांगा था। शासन ने 77 किसानों की क्षति के आधार पर 80 लाख रुपये भेजे हैं। 45 किसानों के कागजात मंडी समिति को मिल गए हैं। इन किसानों की क्षति की धनराशि को शासन से मांगने की तैयारी मंडी समिति कर रही है। मंडी निरीक्षक कृष्ण मुरारी राठौर ने बताया कि जिन किसानों का पैसा शासन से मिला है, उनके खातों में जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed