फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jam

पालिका तिराहा पर लगा घंटों जाम

Sun, 03 Dec 2017 11:58 PM IST
kannauj
kannauj Updated Sun, 03 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jam
नगरपालिका तिराहा पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
छिबरामऊ। शहर में जाम की समस्या लगातार विकराल होती चली जा रही है। रोजाना घंटों जाम लगता है, फिर भी पुलिस या प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। रविवार को नगरपालिका तिराहा के पास घंटों जाम लगा रहा। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर नगरपालिका तिराहा पर एक कार खराब हो गई, जिसके चलते मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। थोड़ी ही देर में जाम में दो पहिया और चौपहिया वाहनों समेत कई ई-रिक्शे भी फंस गए। दोनों ओर दुकानें लगी होने के कारण इतनी भी जगह नहीं बची कि लोग पैदल निकल सकें। काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने जाम की सूचना पुलिस को दी, लेकिन मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इसके बाद लोगों ने मुख्य मार्ग पर खड़ी खराब कार को धक्का मारकर साइड में लगाया, तब जाकर धीरे-धीरे यातायात बहाल हुआ। इसी तरह नगर के पीपल चौराहा पर भी काफी देर तक जाम लगा रहा। यहां भी कई वाहन फंसे रहे, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं दिखाई दी। मालूम हो कि शहर में नो-इंट्री लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी ट्रैक्टर और लोडर मुख्य मार्ग पर आ जाते हैं, जिससे अपने आप जाम लग जाता है। दोपहर के समय जब स्कूली बसें निकलतीं हैं तो जाम में फंसकर बच्चे भी बेहाल हो जाते हैं। पिछले एक माह से जाम की समस्या विकराल बनी हुई है, जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही पुलिस के साथ बैठकर अतिक्रमण हटाओ अभियान की रणनीति तैयार की जाएगी। नगर में जाम की समस्या को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed