{"_id":"5fa6e85e8ebc3e9bb02fed33","slug":"jaanch-teem-ne-bayaan-derz-kiye-kannauj-news-knp5930782165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम ने महिला डाक्टर व स्टाफ नर्सों के बयान लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम ने महिला डाक्टर व स्टाफ नर्सों के बयान लिए
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मी की प्रसव के दौरान मौत के मामले में टीम शनिवार को मृतका के पति की मौजूदगी में महिला डाक्टर और चार स्टाफ नर्सों के बयान दर्ज किए गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव आंटी निवासी स्वास्थ्य कर्मी सुनीता की जिला अस्पताल में छह अक्तूबर को प्रसव पीडा के दौरान मौत हो गई थी। पति ने स्वास्थ्य टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद से यह जांच हो रही है।
शनिवार को जांच टीम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम के अलावा डा. एसके सिंह, डा. रविंद्र कुमार के सामने महिला रोग विशेषज्ञ डा. मनप्रीत कौर के बाद एक एक कर स्टाफ नर्सों के चार घंटे तक बयान लिए गए। इनमें रजनी, अनामिका, समेत चार स्टाफ नर्सों ने बयान जांच टीम के सामने पहुंच कर बयान दर्ज कराए। सीएमएस से बीएचटी व अन्य प्रपत्रों की भाषा स्पष्ट मांगी। सीएमएस डा. शक्ति बसु ने प्रपत्र की जांच करने के बाद लिखित में दिया। अब टीम जिला अस्पताल जाकर जांच करेंगी। इसके बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।
विज्ञापन
हस्ताक्षर पर उठा दिए सवाल
कन्नौज। सुनीता के पति रामस्वरूप ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि बीएचटी में उसके जो हस्ताक्षर हैं, वह वास्तव में उसके हैं ही नहीं। इस पर बीएचटी में राम स्वरूप के लिए गए हस्ताक्षर का काफी देर तक मिलान किया गया। जांच टीम ने इसे अपनी तरीके से देखने के बाद नोट कर लिया। इसी तरह कई तर्क महिला के पति ने जांच टीम के सामने दी, जिसका जवाब मौजूद लोग नहीं दे सके।